Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

कुलदीप सिंह धामा बने दिल्ली में एसडीएम, खेकड़ा में खुशी की लहर

1782568532_1.jpg


खेकड़ा, 27 जून 2026 (यूटीएन)। कस्बे के होनहार बेटे कुलदीप सिंह धामा को दिल्ली सरकार द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दिल्ली के मॉडल टाउन क्षेत्र का एसडीएम (उप जिलाधिकारी) नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इसे खेकड़ा के लिए गौरव का क्षण बताया है।

कुलदीप सिंह धामा, कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और गांधी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश धामा के पुत्र हैं। वह लंबे समय से दिल्ली सरकार में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और अपनी कार्यशैली के कारण विभाग में अलग पहचान बना चुके हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल में कुलदीप सिंह धामा को पदोन्नति देते हुए मॉडल टाउन क्षेत्र का एसडीएम नियुक्त किया गया।

इस ट्रांसफर ऑर्डर के तहत उन्हें रेवेन्यू डिपार्टमेंट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से खेकड़ा क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। लोगों का कहना है कि कुलदीप सिंह धामा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कस्बे का नाम रोशन किया है। 

इस अवसर पर उनके भाई प्रदीप धामा सहित डॉ मनोज धामा, एड संजय सिंह, डॉ राघवेन्द्र चौधरी, दीपक शर्मा, अनिल धामा, डॉ दीपक धामा, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ योगेश कौशिक, 360 चौ नरेश शर्मा, संजय जैन समेत अनेक लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ