Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

किस्त के रुपये हड़पने में कंपनी कर्मचारी गिरफ्तार- गोवर्धन

1775735012_1.png


मथुरा, 09 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। शाखा प्रबंधक ने थाना गोवर्धन में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को रकम समेत गिरफ्तार किया है। लाइट माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि. की गोवर्धन शाखा में ब्रांच मैनेजर अर्जुन सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि कंपनी कर्मचारी रनकता (आगरा) निवासी शिवकुमार जलेसर शाखा से ट्रासफर होकर गोवर्धन शाखा में आए थे। आरोप है कि 6 अप्रैल को शिवकुमार गांव पाली, डिरावली, कमई, भरना कलां, भरना खुर्द, कुंजेरा और कोन्हई में ग्राहकों से मासिक किस्त वसूलने गए थे। इस दौरान कुल 1,35,050 रुपये की वसूली की गई, जिसमें से 36,197 रुपये ऑनलाइन माध्यम से कंपनी खाते में आए। शेष 98,853 रुपये नकद लिए गए। गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा में कार्यरत फील्ड एग्जीक्यूटिव पर ग्राहकों से वसूली गई किस्त की रकम हड़पने का आरोप लगा है।  

आरोप है कि शिवकुमार ने नकद राशि शाखा में जमा नहीं कराई और शाम को सहकर्मी को फोन कर झूठी सूचना दी कि कोन्हई गांव के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उससे नकदी लूट ली। 112 नंबर पर भी सूचना दी। शाखा प्रबंधन ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली तो ऐसी किसी घटना से इनकार किया गया। प्रबंधक ने बताया कि आरोपी ने रकम वापस नहीं की और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी। प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में घटना की तहरीर दी है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ