Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

किसान के खेत से जबरन कराया गया अवैध खनन, जमीन हुई बर्बाद

1782478244_खनन के कारण.jpg
पीड़ित किसान का कहना है कि, खनन के कारण उसका खेत काफी गहराई में चला गया है, जिससे भूमि की उपजाऊ क्षमता लगभग खत्म हो गई है, इतना ही नहीं, अवैध खनन के चलते सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। 

खेकड़ा,26 जून 2026 (यूटीएन)। क्षेत्र के सांकरौद गांव में एक किसान की कृषि भूमि से जबरन अवैध खनन किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो भाइयों ने दबंगई दिखाते हुए खेत से बड़े स्तर पर मिट्टी का खनन करा लिया, जिससे किसान की जमीन को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि, सांकरौद गांव निवासी किसान बृजपाल अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। उनकी गांव मौजे में कृषि भूमि है। बताया गया कि, इस जमीन को लेकर बृजपाल और गांव के ही कृष्णपाल के बीच पहले से बागपत न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसी बीच किसान ने आरोप लगाया कि, गांव के दो भाइयों ने जबरन उसकी जमीन पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन करा दिया। पीड़ित किसान का कहना है कि, खनन के कारण उसका खेत काफी गहराई में चला गया है, जिससे भूमि की उपजाऊ क्षमता लगभग खत्म हो गई है। इतना ही नहीं, अवैध खनन के चलते सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। 

किसान ने आरोप लगाया कि यह पूरा काम दबंगई और सुनियोजित तरीके से किया गया। बृजपाल ने पुलिस अधीक्षक बागपत को शिकायत पत्र सौंपकर दोनों आरोपित भाइयों को खनन माफिया बताते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खेकड़ा कोतवाली प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ