Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जनपद में पहली टायर पेंचर मोबाइल वैन वर्कशॉप का हुआ शुभारम्भ

1781789673_1.jpg


छपरौली,18 जून 2026 (यूटीएन)। नगर स्थित विश्वकर्मा वर्कशॉप द्वारा जनपद में पहली मोबाइल टायर पेंचर वर्कशॉप प्रारम्भ की गयी , जिसका उद्घाटन समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय, रितेश खोखर, एड रविकुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह मोबाइल वैन टायर पेंचर वर्कशॉप कार,मोटर साइकिल, ट्रैक्टर, बस, डीसीएम, ट्रक आदि वाहनों को कॉल करने पर आपातकालीन स्थिति में सेवायें प्रदान करेगी।

विश्वकर्मा टायर पेंचर वर्कशॉप के संस्थापक बबलू शर्मा ने बताया कि अभी छपरौली से 20 किलोमीटर के दायरे में इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। मोबाइल वैन के उद्घाटन मौके पर बोलते हुए समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा ,बागपत जनपद में यह अनोखा प्रयोग वाहनों का उपयोग करने वाले व्यक्तियों की परेशानी को कम करेगा तथा आपातकालीन स्थिति में यह सुविधा किसी वरदान से कम नहींं होगी। विश्वकर्मा टायर पेंचर वर्कशॉप की यह दूरदर्शिता अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी। 

इस अवसर पर रितेश खोखर,एड रविकुमार, चन्द्रपाल पांचाल, बबलू शर्मा, कवरपाल, दिनेश बंसल, सोनू, सत्यवान, बीरेन्द्र, संजीव, अमित, हाशिम, शाहिद टायर्स, नदीम आदि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ