Breaking News
दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर   | श्री धार्मिक लीला कमेटी में पुत्रेष्टि यज्ञ से राम जन्मोत्सव तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे   | लव कुश रामलीला में दिखेगा केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम का अभिनय,निभाएंगे निषाद राज का किरदार   | सीईसी के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, CJI सूर्यकांत ने रजिस्ट्री को दिए अहम निर्देश   | जब नेहा बोरा और प्रियंका गांधी के लिए ढाल बने राहुल गांधी, INDIA गठबंधन के मार्च में दिखा अलग अंदाज   | शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, सीता ने पहनाई जयमाला   | राहुल गांधी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने की मुहिम में बागपत के कांग्रेस नेताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका   | बागपत में 143 वादों में चल रही मध्यस्थता की प्रक्रिया, आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर जोर   | 84 देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और टिकैत बंधुओं समेत पहुंचे दिग्गज नेता   | कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बागपत में अलर्ट, कई नेता नजरबंद; खेकड़ा में पुलिस की सघन चेकिंग   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जलभराव: डूबा ट्रांसफार्मर और हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग!

1784817885_2.jpg


खेकड़ा, 23 जुलाई 2026 (यूटीएन)। सुन्हैड़ा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ सकती है। मुख्य मार्ग पर जलभराव के बीच खड़ा ट्रांसफार्मर हादसे को न्योता दे रहा है। ट्रांसफार्मर का अर्थिंग तार भी पानी में डूबा हुआ है, जिससे कभी भी करंट फैलने की आशंका बनी हुई है।

बरसात के बाद सुन्हैड़ा गांव के मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर के चारों ओर काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है। आसपास गंदा पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों व राहगीरों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि ट्रांसफार्मर का जमीनी संपर्क तार भी जलभराव की चपेट में आ गया है। ऐसे में किसी बेसहारा पशु या राहगीर के करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीण नरेंद्र, सुभाष, देवेंद्र और सचिन ने बताया कि, समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने ट्रांसफार्मर के चारों ओर मिट्टी डलवाकर जलभराव समाप्त कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय ,पहले ही समस्या का समाधान करे।दूसरी ओर अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ