Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

1779949740_1.jpg
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकाय, ओबीसी, संयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न दलों का निरीक्षण किया, कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि, सभी पत्रावलियां सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखी जाएं।

बागपत,27 मई 2026 (यूटीएन)। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकाय, ओबीसी, संयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न दलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि, सभी पत्रावलियां सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखी जाएं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का पत्राचार अनावश्यक रूप से फाइलों में लंबित न रहे तथा कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनी रहनी चाहिए तथा कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों की कार्यप्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण ,डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ