Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जिलाधिकारी की पहल पर जनपद में हीट वेव प्रबंधन को मिली मजबूती

1779453764_setal jal.jpg
जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शीतल पेयजल व्यवस्था, वाटर कूलर, मिट्टी के घड़ों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, ओआरएस वितरण, छायादार स्थानों का विकास तथा जन जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

बागपत,22 मई 2026  (यूटीएन)। जनपद में बढ़ती गर्मी एवं हीट वेव के प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व एवं पहल पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। आमजन को गर्मी से राहत एवं सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में बहुआयामी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इसक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शीतल पेयजल व्यवस्था, वाटर कूलर, मिट्टी के घड़ों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, ओआरएस वितरण, छायादार स्थानों का विकास तथा जन जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही विद्यालयों,सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से सावधानी एवं सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

वहीं हीट वेव से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभागों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसानों, श्रमिकों, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य संवेदनशील वर्गों के लिए विशेष जागरूकता एवं सहायता व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।


जिलाधिकारी  ने बताया कि, हीट वेव केवल मौसमी चुनौती नहीं, बल्कि जन स्वास्थ्य एवं जन सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। प्रशासन का उद्देश्य है कि, प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण, पर्याप्त पेयजल एवं आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल से बागपत प्रशासन हीट वेव प्रबंधन, जनजागरूकता एवं आपदा तैयारी के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करते हुए एक मॉडल जनपद के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ