Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

1777727834_1.jpg
सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। 

बागपत, 02 मई 2026  (यूटीएन)। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायत सुनी ,जिसमें 9 शिकायतें प्राप्त हुईं तथा मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया।शिकायतों का समय अवधि के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया । 

बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें 37 शिकायतें प्राप्त हुई तथा मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया । दूसरी ओर बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक 69 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमे 6 का निस्तारण किया गया। 

जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो ,इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। इस अवसर, सीएमओ डॉ तीरथ लाल, एसडीएम मनीष यादव ,परियोजना निदेशक राहुल वर्मा ,तहसीलदार ,अधिशासी अधिकारी खेकड़ा हरिलाल पटेल आदि उपस्थित रहे।

 
 स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
 

 

 







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ