Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न

1781958967_1.jpg


बागपत,20 जून 2026 (यूटीएन)। जिलाधिकारी अस्मिता लाल  ने खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायत सुनी। इस दौरान कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें मौके पर ही 3 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। इसके साथ ही शिकायतों का समय अवधि के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायत सचिव को गांव में ग्राम सभा की बैठक में फैमिली आईडी, साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।

साथ ही समस्त अमीनो का निर्देश दिए कि, जिनकी आरसी कटी हुई है उनसे वसूली का कार्य में कोई लापरवाही ना की जाए ,बकायेदार से वसूली की जाए। कहा कि, अगर वसूली करने में असक्षम हैं, तो ऐसे अमीनो को हटाया जाए। कहा कि, जो वसूली हो रही है उसे रजिस्टर में मेंटेन किया जाए ।

बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें 57 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया , जबकि बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 6 का निस्तारण किया गया, जिलाधिकारी  ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए माह के प्रथम वे तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ