Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत में हुआ तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस

1783341755_1.jpg
जिलाधिकारी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक अवश्य मिलना चाहिए तथा पात्र को किस तरीके से योजना का लाभ लेना है,उसके संबंध में भी उन्हें जानकारी दें।

बागपत,06 जुलाई 2026 (यूटीएन)। आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में बडौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनी गई।इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय भी मौजूद रहे।वहीं बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिले की बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमे 36 शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर यहां भी 4 का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त व राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें 7 शिकायत प्राप्त हुई तथा मौके पर 2 का निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक अवश्य मिलना चाहिए तथा पात्र को किस तरीके से योजना का लाभ लेना है,उसके संबंध में भी उन्हें जानकारी दें। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री फैमिली आईडी, सीएम युवा उद्यमी योजनाओं पर अधिक फोकस देते हुए कहा कि, इन पर विशेष अभियान चलाया जाए और जो तहसील दिवस में आज शिकायतें प्राप्त हुई है संबंधित अधिकारी एक सप्ताह के अंदर इनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अवश्य करें। 

जिलाधिकारी ने साथ ही कहा कि, आईजीआरएस संदर्भ में सभी अधिकारी कार्यालय आते ही सबसे पहले आईजीआरएस बोर्ड अवश्य देखें और जो शिकायत प्राप्त हुई है उसका समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तीरथ लाल, उप जिलाधिकारी भावना सिंह तहसीलदार श्वेता सिंह जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा, नायब तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ