Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जिला कारागार में विशाल योग शिविर में 250 बंदियों ने किया योगाभ्यास

1781883411_1.jpg
योग शिविर में आयुष विभाग के डा समीम अहमद, डा शुभम कौशिक और डा मनीष कुमार सीलोनिया की देखरेख में योग प्रशिक्षक अरुण यादव, अखिल व रोबिन ने बंदियों को विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया।

खेकड़ा,19 जून 2026 (यूटीएन)। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला कारागार बागपत में आयुष विभाग की ओर से विशाल योग शिविर आयोजित किया गया।शिविर में करीब 250 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

योग शिविर में आयुष विभाग के डा समीम अहमद, डा शुभम कौशिक और डा मनीष कुमार सीलोनिया की देखरेख में योग प्रशिक्षक अरुण यादव, अखिल व रोबिन ने बंदियों को विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान योग के जरिए शरीर को स्वस्थ रखने, मानसिक तनाव कम करने और कई गंभीर बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक रोगों से बचा जा सकता है। 
 
इस अवसर पर जेल अधीक्षक डा अदिति श्रीवास्तव, जेलर प्रशांत कुमार, उप कारापाल कुंदन सिंह, शशिकांत, रविप्रकाश सहित अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य बंदियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ