Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जाहर बाबा मंदिर निर्माण में सुभाष गुर्जर ने दिए ₹1,51,000

1780237739_1.jpg
गांव में जाहर बाबा के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, इस पवित्र कार्य में भागीदारी करते हुए सुभाष गुर्जर ने मंदिर निर्माण हेतु एक लाख इक्यावन हजार रुपये का सहयोग देकर सौभाग्य प्राप्त किया। 

बागपत, 31 मई 2026 (यूटीएन)। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष व प्रमुख सुभाष गुर्जर ने पाबला गांव पहुंचकर जाहर बाबा के मंदिर निर्माण समिति से मिले।इस दौरान गांव के प्रबुद्धजन, धर्मावलंबियों व ग्रामवासियों से मुलाकात कर मंदिर निर्माण की प्रगति के विषय मे बातचीत हुई।

गांव में जाहर बाबा के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पवित्र कार्य में भागीदारी करते हुए सुभाष गुर्जर ने मंदिर निर्माण हेतु एक लाख इक्यावन हजार रुपये का सहयोग देकर सौभाग्य प्राप्त किया। 

इस अवसर पर सुभाष गुर्जर ने कहा कि ,तीर्थ स्थल हमारी धार्मिक आस्था के केंद्र होते हैं। जाहर बाबा का यह धाम न केवल पाबला गांव बल्कि पूरे क्षेत्र की श्रद्धा का प्रतीक बनेगा। ऐसे धार्मिक स्थलों पर दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मन को आत्मिक शांति मिलती है। हमारी संस्कृति में मंदिर, तालाब व धर्मशाला का निर्माण सबसे बड़ा पुण्य माना गया है।

उन्होंने गांव के प्रबुद्धजनों व मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह मंदिर शीघ्र भव्य रूप लेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा। इस मौके पर गांव के गणमान्य नागरिक, मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में धर्मावलंबी के जितेंद्र,सुंदर,तेजू, कपिल,जयपाल, रति,सतीश, ओमकार शर्मा, जयवीर,जीते,धीरज, फिरे , महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ