Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

हत्या के मामले में दो को आजीवन कारावास

1778068787_मथुरा.png


मथुरा,06 मई 2026  (यूटीएन)। मांट थाना क्षेत्र के व्यक्ति की हत्या कर शव को राया थाना क्षेत्र में फेंकने वाले दो लोगों को एडीजे रामकिशोर पांडेय की अदालत ने आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। हत्या की वारदात को रुपयों के लेनदेन को लेकर अंजाम दिया गया था। शासन की ओर से मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजू सिंह द्वारा की गई। ग्राम केशोपुर के अजीत कुमार ने राया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उनके बड़े भाई कुमेश चंद शर्मा 21 अक्टूबर 2019 की सुबह करीब 11 बजे घर से राया के बिचपुरी रोड जाने की बात कहकर निकले थे।

शाम पांच बजे वह राया में मांट रोड पर नेनुआ की दुकान के समीप से सामान लेकर घर के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला था। अगले दिन 22 अक्तूबर को छोटा भाई उनकी तलाश में राया थाने पहुंचा। थाने पर पता चला कि उनके भाई की लोगों ने हत्या कर शव को नीम गांव रोड किशन तल्लिया के पास सड़क किनारे डाल दिया है। अजीत कुमार ने अज्ञात के खिलाफ राया थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

राया पुलिस ने दूसरे दिन हत्याकांड का खुलासा करते हुए राया के गांव खरवा निवासी रिंकू व मांट के केसोपुर निवासी दयाशंकर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया था कि रुपयों के लेनदेन को लेकर उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मुकदमे की सुनवाई एडीजे प्रथम राम किशोर पांडेय की अदालत में हुई। दोनों को सजा सुनाये जाने के बाद जेल भेज दिया।

मथुरा- ब्यूरो चीफ, (समीर सेन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ