Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

हिन्दू महासभा ने युवाओ संगठित होने का किया आह्वान

1780931578_1.jpg
पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और समाज के हित में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

पीलीभीत,08 जून 2026 (यूटीएन)। अखिल भारत हिन्दू महासभा की युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार देर शाम वसुंधरा कॉलोनी स्थित युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने की। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा एवं युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री की मौजूदगी में संगठन की युवा टीम की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और समाज के हित में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना समय की आवश्यकता है। नवगठित कार्यकारिणी में जितेंद्र मौर्य, कृष्णा साहनी, शिवम वर्मा, राहुल राठौर एवं अर्जुन ठाकुर को युवा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
वहीं चेतन श्रीवास्तव, भगवानदास वर्मा, मनोज वर्मा, प्रमोद कश्यप एवं अनुराग शर्मा को युवा जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त अजय शर्मा, सनी कश्यप, लवी सिंह, हिमांशु कश्यप, बंटी शर्मा एवं कमलजीत यादव को युवा जिला सचिव बनाया गया। सूरज कुमार शील को युवा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। युवा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीव गंगवार, नरेंद्र प्रजापति, विमल गंगवार, अमित वंशवाल, आकाश, नरसिंह, गौरव कश्यप, सौरव कश्यप, मोहन, अंकित शर्मा, हनी कश्यप, केशव उपाध्याय, सचिन, गोलू यादव, दीपक मौर्य, रमन मौर्य, शिवम गंगवार, मोहित वंशवाल एवं प्रदीप ठाकुर को मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हिन्दुओं का एक विशाल परिवार है। परिवार की मजबूती उसके प्रत्येक सदस्य की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि संगठन युवाओं की शक्ति पर विश्वास करता है और आने वाले समय में युवाओं की भूमिका निर्णायक रहने वाली है।
 
उन्होंने कहा कि "2027 का चुनाव युवाओं का चुनाव होगा और उसमें हिन्दू महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।" उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा सभी ने संगठन को मजबूत बनाने, समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने और हिन्दू महासभा की नीतियों को जनसामान्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ हुआ।
 
 पीलीभीत- स्टेट ब्यूरो, (अरुण मिश्रा) |






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ