Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

ग्राम पंचायत नैनू पट्टी में क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज़

1777956024_01.jpg


मथुरा,04 मई 2026  (यूटीएन)। ग्राम पंचायत नेनू पट्टी के ग्राम भूचन में खेल और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ आज क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खेल आयोजन से न केवल स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है, बल्कि क्षेत्र में खेल भावना का नया संचार भी हुआ है। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी  के बड़े भाई देवी सिंह (डीएम) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक है। प्रतियोगिता का पहला मैच भूचन और राजपुर की टीमों के बीच खेला गया।
 
मैच शुरू होने से पहले ही दर्शकों और खिलाड़ियों में भारी जोश देखा गया। मैदान तालियों और उत्साहपूर्ण नारों से गूँज उठा। इस खेल महोत्सव के अवसर पर तेजपाल प्रधान(नगला देविया),  बलवीर सिंह, रामस्वरूप प्रधान, नवल सिंह, जगन सिंह (डीलर), निर्भय सिंह, हुशियार सिंह, नागेंद्र सिंह, भगत सिंह, जलसिंह, गोकुल चंद, महेश सिंह, रामवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, ब्रज मोहन, विनेश, धीरज सिंह, अजीत सिंह, एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों और सैकड़ों खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण अंचल के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और वे खेलों की ओर प्रोत्साहित होंगे।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ