Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

गोवर्धन प्रशासन द्वारा अधिकमास में श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत शानदार व्यवस्था

1780373729_1.jpg
इसी तरह सफाई कार्य भी चल रहा है, सड़कों को ठंडा करने के लिए उसपर नाली–नालों से कीचड़ निकाल कर डाली जा रही है, जिससे दण्डौती और परिक्रमा वालों को ठंडी ठंडी सड़क चलने को मिल जाए। 

गोवर्धन,02 जून 2026 (यूटीएन)। अधिक मास में, गोवर्धन मथुरा वृंदावन आदि सभी तीर्थों में श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है । विशेष रूप से गोवर्धन में इक्कीस किलोमीटर की परिक्रमा श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही साथ ही लेट कर दंडवती परिक्रमा की जा रही है। इसलिए प्रशासन द्वारा उनकी सहूलियत के लिए नई सड़कें बनाने का भी कार्य शीघ्र ही पूरा किया है, गोवर्धन में बस स्टैंड से राधा कुंड की सड़क को ताजा काले तेल से बनाकर परिक्रमार्थियों के लिए तैयार किया है और सड़क की स्थिति देखकर लग रहा है अगले अधिक मास मेला आने से पहले सड़क 2–3 बार और बन जाएगी। इसी तरह सफाई कार्य भी चल रहा है, सड़कों को ठंडा करने के लिए उसपर नाली–नालों से कीचड़ निकाल कर डाली जा रही है जिससे दण्डौती और परिक्रमा वालों को ठंडी ठंडी सड़क चलने को मिल जाए। 

इस तरह की व्यवस्था चहुँ ओर की जा रही है जिससे श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा की डगर और भी चुनौतियों से भर गई है। कुछ ही दिन बाद गुरु पूर्णिमा (मुड़िया मेला) का कार्य भी शुरू हो जाएगा तब बृजवासी बिजली बचाने की मुहिम में अपना योगदान देंगे। लगभग एक महीने तक गोवर्धन में बिजली के तार बदले जाएंगे और लोगों के पसीने छूटेंगे।

इसी तरह हर वर्ष की तरह गोवर्धन वासियों की गर्मी का मौसम निकल जाएगा। हर साल की तरह स्थानीय लोग शासन प्रशासन और नगर पंचायत को कोसते हुए नजर आयेंगे।लेकिन अधिक मास मेला में आस्था और भक्ति के सैलाब को देखकर लग रहा है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के उल्लास में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी।

मथुरा- ब्यूरो चीफ, (समीर सेन)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ