Breaking News
भट्टा मजदूर के किराये के कमरे में चोरी, गैस सिलेंडर और राशन सामान ले उड़े चोर   | तहसीलदार ने अतिक्रमण कर बनाई दीवार को तत्काल पैमाईश कराकर पीछे कराया,प्रोपर्टी डीलर को फटकारा   | पत्नी के साथ युवक को देख भड़का विवाद, पति पर हमला कर किया घायल,हाथ की हड्डी टूटने का आरोप   | 1475 लीटर अवैध शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर कराई नष्ट   | तीन माह से वेतन को तरसे एनएचएम कर्मी, फीकी रही ईद की खुशियां ,बढ़ी आर्थिक परेशानी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी   | राशन डीलर से चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार   | राजस्थान में कृषि के विकास का रोडमैप जल्द होगा तैयार: डॉ किरोडी लाल मीणा   | दिल्ली के आईएसआईसी अस्पताल ने शुरू किया वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहला पहनने योग्य संकट उपकरण   | चौ चरण सिंह की पुण्यतिथि पर नमन व गोष्ठी; चौधरी साहब ने किसानों को दिलाया सम्मान : डा अनिल आर्य   | मोदी सरकार के 12 साल को उत्सव के रूप में मनाते हुए जनकल्याण के कार्यों से हर घर करेंगे लाभान्वित: नीरज शर्मा    |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

गोवर्धन में अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

1779112650_h3.png


गोवर्धन,18 मई 2026  (यूटीएन)। क्षेत्र के गांव जचौंदा निवासी ताराचंद (लगभग 60 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह गोवर्धन एकता गौशाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल ताराचंद को तुरंत गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने उनके आधार कार्ड के जरिए परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।

हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद परिजन शव को अपने घर ले आए। घटना की जानकारी मिलने पर अडींग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि ताराचंद गोवर्धन क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और ड्यूटी से लौटते समय यह हादसा हुआ।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ