Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

गोवर्धन के गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा

1775565727_2.png


मथुरा, 07 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में कई ऐसे जर्जर कमरे हैं जिनमें आज भी छात्र-छात्राएं बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि भवन की खस्ताहाल स्थिति को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। गोवर्धन क्षेत्र के गांव आजल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कक्षा की छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे के समय कक्ष में कोई छात्र मौजूद नहीं था। सहायक अध्यापक देवेंद्र तिवारी ने बताया कि विद्यालय का भवन करीब दो साल पहले निष्प्रोज्य घोषित कर दिया गया था।

इसके बावजूद भवन को पूरी तरह से न तो बंद किया गया और न ही ध्वस्त कराया गया। ग्रामीण मूलचंद, भूपेंद्र, रविंद्र आदि ने बताया कि जब भवन को पहले ही अनुपयोगी घोषित किया जा चुका था तो उसे तोड़ा क्याें नहीं गया। घटना के बाद कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। वह भवन निष्प्रयोजित है। उसे जल्द तुड़वाया जाएगा।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ