Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

गन्ना किसानों को हर संभव सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता: वीबी सिंह

1776776437_1.jpg


बिनौली, 21 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। सोसाइटीज के अपर गन्ना आयुक्त डा वीबी सिंह ने गन्ना बुआई लक्ष्य और रोग प्रतिरोधी किस्मों की समीक्षा के लिए जिले के कई गांवों का दौरा किया तथा गन्ना किसानों से वार्ता की व फसल सर्वेक्षण का भी निरीक्षण किया।

अपर गन्ना आयुक्त डा वीबी सिंह ने बिनौली गांव के खेतों पर जाकर गन्ना फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को रोग एवं कीटों के प्रति संवेदनशील प्रजाति को-0238 के स्थान पर नई प्रजातियों की बुवाई करने की सलाह दी। उन्होंने गन्ने में लगने वाले रोग, टॉप बोरर व रेड रॉट से बचाव की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान खुशहाल रहें, यह शासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए गन्ना विभाग द्वारा किसानों को हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

 इस दौरान उन्होंने कमाला, हिसावदा व रमाला में भी फसल निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को गन्ना बुवाई का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त राजीव राय, डीसीओ अमर प्रताप सिंह व मलकपुर गन्ना समिति सचिव अनिल कुमार, किनौनी शुगर मिल महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह ने भी किसानों को फसल प्रबंधन की जानकारी दी।वहीं उप प्रबंधक विनय नेहरा, गुरबचन सिंह, जॉन इंचार्ज दुष्यंत त्यागी, संजीव पूनिया, उपेंद्र प्रधान, डायरेक्टर कुलवीर धामा, श्याम सिंह प्रमुख, प्रशांत जैन, नीटू जैन, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ