Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

गौरक्षक बनकर पशु व्यापारी से अवैध वसूली, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

1777040416_1.jpg


खेकड़ा, 24 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पशु व्यापारी से जबरन वसूली करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

मामला बरनावा निवासी पशु व्यापारी गययूर की शिकायत से जुड़ा है। थाना पुलिस मेन रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गय्यूर ने बताया था कि ,वह पंजाब और हरियाणा से दुधारू पशु खरीदकर क्षेत्र में बेचता है, जिससे उसकी आजीविका चलती है। आरोप है कि पिछले सप्ताह जब वह ट्रक में पशु लेकर लौट रहा था, तभी मवीकला टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों ने उसका वाहन रुकवा लिया। 

गय्यूर के अनुसार, खुद को गौ रक्षा दल से जुड़े बताने वाले आरोपियों ने उससे दबाव बनाकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली की। व्यापारी ने पुलिस को डिजिटल भुगतान पेटीएम के जरिए किए गए लेनदेन की रसीद भी साक्ष्य के रूप में सौंपी थी।कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि  जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके आधार पर दिल्ली निवासी आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ