Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

गौना और लहचौड़ा में मेधावी छात्रों का सम्मान, प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन

1777384621_1.jpg
परिणामों में इशिका शर्मा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निधि कुमारी ने 81 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

खेकड़ा, 28 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। क्षेत्र के गौना और लहचौड़ा गांवों में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र तथा छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

लहचौड़ा स्थित पीटी आरएनएस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य जॉनी शर्मा ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि, विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणामों में इशिका शर्मा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निधि कुमारी ने 81 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मनु शर्मा 80 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय और दीपा शर्मा 79.5 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जॉनी शर्मा उपस्थित रहे, जबकि संचालन मोहित त्यागी ने किया। इस अवसर पर मनोज कुमार, इरफान, सोनू हुड्डा, पूनम शर्मा, सनी, प्रदीप यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, गौना के राजकीय विद्यालय में भी हाईस्कूल के टॉपर छात्रों वरुण कुमार, हर्ष शर्मा और तुषार सिंह को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद ने कहा कि, छात्रों ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ