Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

गाड़ी के तोड़े शीशे: एक्सप्रेसवे पर टैक्सी चालक को पीटकर छीना मोबाइल

1777999358_1.png
दोनों गाड़ियों में सवार करीब 9-10 युवकों ने नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 60 के पास टैक्सी को घेरने की कोशिश की और फायर सिलेंडर फेंक कर मारा।

वृंदावन,05 मई 2026  (यूटीएन)। वृंदावन से सवारियां लेकर नोएडा गए थे। वापसी के दौरान जेवर टोल प्लाजा के पास एक बिना नंबर की डिजायर कार चालकों ने भरत की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। विवाद से बचने के लिए चालक गाड़ी लेकर वहां से निकल आया, लेकिन हमलावरों ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर दबंगों के साथ एक अन्य गाड़ी भी शामिल हो गई। पीड़ित के मुताबिक, दोनों गाड़ियों में सवार करीब 9-10 युवकों ने नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 60 के पास टैक्सी को घेरने की कोशिश की और फायर सिलेंडर फेंक कर मारा। हमले में गाड़ी के शीशे टूट गए। गाड़ी में बैठीं दो महिलाएं और एक बच्चा सहम गए।

दहशत के बावजूद चालक गाड़ी दौड़ता रहा, लेकिन हमलावरों ने माइल स्टोन 77 के पास उसे ओवरटेक कर रोक लिया। नौहझील में यमुना एक्सप्रेसवे पर दिनदहाड़े दबंगों ने एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बिना नंबर की दो गाड़ियों में सवार करीब एक दर्जन युवकों ने चलती गाड़ी पर फायर सिलेंडर फेंककर शीशे तोड़ दिए। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार महिलाएं और बच्चा बाल-बाल बच गए।

हालांकि इस मामले में थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। मथुरा के पालीखेड़ा थाना हाईवे निवासी पंकज शर्मा की टोयोटा रोमिओन टैक्सी को वृंदावन निवासी भरत कुमार चौहान चलाते हैं। वहां दबंगों ने चालक भरत कुमार से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ एनसीआर (असंज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज की है।

 मथुरा- ब्यूरो चीफ, (समीर सेन)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ