Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

एसआईआर 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 8.38 लाख मतदाता दर्ज

1775821346_sir.png


बागपत,10 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बागपत के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—50 छपरौली, 51 बड़ौत एवं 52 बागपत की अंतिम निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन आज किया गया। अंतिम प्रकाशन जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसील कार्यालयों में संपादित किया गया।साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों पर संबंधित पदाभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची जनसामान्य के निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई। अंतिम प्रकाशन के दौरान उक्त स्थलों पर मतदाता सूची अवलोकन हेतु उपलब्ध रही तथा विधानसभा क्षेत्रवार एवं मतदेय स्थलवार मतदाताओं का विस्तृत विवरण भी उपलब्ध कराया गया।

जनपद में अंतिम प्रकाशन के अनुसार कुल 8,38,375 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4,64,051 पुरुष, 3,74,315 महिला एवं 09 अन्य मतदाता शामिल हैं। जनपद का औसत ईपी अनुपात 56.41 एवं जेंडर अनुपात 807 दर्ज किया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार विवरण के अनुसार 50-छपरौली में 2,93,080 मतदाता (1,64,185 पुरुष, 1,28,893 महिला, 02 अन्य), ईपी अनुपात 57.98 एवं जेंडर अनुपात 785; 51-बड़ौत में 2,59,271 मतदाता (1,43,848 पुरुष, 1,15,421 महिला, 02 अन्य), ईपी अनुपात 54.79 एवं जेंडर अनुपात 802; तथा 52-बागपत में 2,86,024 मतदाता (1,56,018 पुरुष, 1,30,001 महिला, 05 अन्य), ईपी अनुपात 56.36 एवं जेंडर अनुपात 833 दर्ज किया गया है। 

अंतिम प्रकाशन के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अस्मिता लाल द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रतियां (एक हार्ड कॉपी एवं एक सॉफ्ट कॉपी) उपलब्ध कराई गईं।

इससे पूर्व अंतिम प्रकाशित नामावली को पूर्वाह्न 11बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया तथा अंतिम प्रकाशन की सूचना पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराई गई।अंतिम प्रकाशित नामावली को मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराया गया है।अब मतदाता अपनी प्रविष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://bagpat.nic.in/deo-portal-baghpat/ पर जाकर अथवा अपने निकटतम मतदेय स्थल पर जाकर देख सकते हैं। निर्वाचन विभाग ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि ,वे अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें तथा अपने नाम, आयु, लिंग एवं अन्य विवरणों की पुष्टि कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बसपा जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ,भाजपा जिला मंत्री सुंदर धामा,नाजिम मलिक समाजवादी पार्टी आदि दलों से प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ