Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

एम्स दिल्ली की बागडोर अब डॉ. निखिल टंडन के हाथ में

1777398462_1.jpg
डॉ. निखिल टंडन लंबे समय से एम्स दिल्ली से जुड़े हुए हैं और संस्थान के सबसे अनुभवी और सम्मानित डॉक्टरों में गिने जाते हैं।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में से एक ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की कमान अब वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. निखिल टंडन के हाथों में आ गई है। उन्हें संस्थान का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी तब सौंपी गई, जब पूर्व निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास को नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया। एम्स द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, डॉ. टंडन यह जिम्मेदारी अगले छह महीनों तक या नए नियमित निदेशक की नियुक्ति होने तक निभाएंगे। खास बात यह है कि वह अपने मौजूदा पदों हेड ऑफ डिपार्टमेंट (एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म) और डीन (एकेडमिक्स) की जिम्मेदारियां भी साथ-साथ संभालते रहेंगे।
 
डॉ. निखिल टंडन लंबे समय से एम्स दिल्ली से जुड़े हुए हैं और संस्थान के सबसे अनुभवी और सम्मानित डॉक्टरों में गिने जाते हैं। एंडोक्राइनोलॉजी के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता उन्हें देश के अग्रणी चिकित्सकों की सूची में शामिल करती है।
 
*कौन हैं डॉ. निखिल टंडन?*
डॉ. टंडन का जन्म 28 नवंबर 1963 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई एम्स नई दिल्ली से ही पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे यूके की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज गए, जहां से उन्होंने पीएचडी की। साल 1993 में वे एम्स में फैकल्टी के रूप में शामिल हुए और तब से लगातार संस्थान की सेवा कर रहे हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, रिसर्च और मरीजों की देखभाल तीनों क्षेत्रों में अहम योगदान दिया है।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ