Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

ईदगाह में गूंजी अमन-चैन की दुआएं, सौहार्द के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा

1779972274_2.jpg
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और सौहार्द का संदेश दिया, हाजी रशीद ने नमाज के दौरान लोगों से कुर्बानी के समय साफ-सफाई और नियमों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

खेकड़ा, 28 मई 2026 (यूटीएन)। कस्बे में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को धार्मिक आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के दौरान मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी गई।

सुबह करीब साढ़े सात बजे ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई गई। ईदगाह मैदान भर जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने छोटे बाजार स्थित जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और सौहार्द का संदेश दिया। हाजी रशीद ने नमाज के दौरान लोगों से कुर्बानी के समय साफ-सफाई और नियमों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी पर्दे में करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलने दें। साथ ही युवाओं से अपील की कि, त्योहार की खुशी में बाइक स्टंट जैसे खतरनाक कार्यों से बचें।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ईदगाह के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। वहीं ईदगाह परिसर में विभिन्न समाजसेवी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। नमाज के बाद उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सपा नेता राजेंद्र सभासद, डॉ जितेंद्र,अंकुर धामा, राजेश यादव, सतीश वाल्मीकि, संजय धामा, जगपाल यादव सहित अन्य लोगों ने गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ