Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

एडीके जैन नेत्र अस्पताल में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए विशेष कार्यशाला शुरू

1781018899_1.jpg
कार्यशाला में बच्चों को स्मार्टफोन के आसान उपयोग, एक्सेसिबिलिटी फीचर्स, ऑडियो डिस्क्रिप्शन के साथ फिल्में देखने, स्पर्श एवं सुनकर खेले जाने वाले खेलों और आधुनिक डिजिटल तकनीकों की जानकारी दी गई।

खेकड़ा, 09 जून 2026 (यूटीएन)। नगर के एडीके जैन नेत्र अस्पताल में दृष्टिबाधित एवं कम दृष्टि वाले बच्चों के लिए पांच दिवसीय विशेष कार्यशाला का मंगलवार को शुभारंभ हो गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न खेलों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सक्षम फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया तथा बच्चों के साथ संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर उन्हें प्रेरित किया। कार्यशाला में बच्चों को स्मार्टफोन के आसान उपयोग, एक्सेसिबिलिटी फीचर्स, ऑडियो डिस्क्रिप्शन के साथ फिल्में देखने, स्पर्श एवं सुनकर खेले जाने वाले खेलों और आधुनिक डिजिटल तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके अलावा टैलेंट शो, क्विज प्रतियोगिता और प्रेरक अनुभव साझा करने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

अस्पताल की सीईओ डा रूमा गुप्ता ने बताया कि, प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से दैनिक जीवन को आसान बनाने के उपाय भी सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में शामिल बच्चों और अभिभावकों ने इस पहल को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।इस दौरान एसडीएम मनीष यादव, जीएम मारूति मचानी सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ