Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

दो बेटियों की गुहार पर जागा समाज, पंचायत में उमड़ी एकजुटता

1779631180_01.jpg
मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में एक पंचायत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए, पंचायत में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

खेकड़ा, 24 मई 2026  (यूटीएन)। घिटौरा गांव की दो सगी बहनों का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो क्षेत्र में चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रेटर नोएडा के चिटेहड़ा गांव में विवाहिता दोनों बहनों ने वीडियो जारी कर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है। वीडियो सामने आने के बाद घिटौरा समेत आसपास के क्षेत्रों में समाज के लोगों में चिंता और आक्रोश देखने को मिला।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में एक पंचायत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। पंचायत में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज का दायित्व है कि, वह हर परिस्थिति में अपनी बेटियों के साथ मजबूती से खड़ा रहे और उन्हें भयमुक्त वातावरण दिलाने के लिए आगे आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों बहनें भावुक दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कथित मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए समाज और प्रशासन से सहायता की अपील की है। 

पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि, किसी भी बेटी को असुरक्षा और भय का सामना न करना पड़े, इसके लिए समाज को एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर ने बताया कि, पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, मंगलवार सुबह गांव के लोग सामूहिक रूप से संबंधित गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे और पीड़ित पक्ष के समर्थन में खड़े रहेंगे। पंचायत में सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए मामले के शांतिपूर्ण समाधान पर भी जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बेटियों का सम्मान समाज की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है और हर हाल में उन्हें न्याय व सुरक्षा मिलनी चाहिए।

 वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ