Breaking News
दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर   | श्री धार्मिक लीला कमेटी में पुत्रेष्टि यज्ञ से राम जन्मोत्सव तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे   | लव कुश रामलीला में दिखेगा केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम का अभिनय,निभाएंगे निषाद राज का किरदार   | सीईसी के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, CJI सूर्यकांत ने रजिस्ट्री को दिए अहम निर्देश   | जब नेहा बोरा और प्रियंका गांधी के लिए ढाल बने राहुल गांधी, INDIA गठबंधन के मार्च में दिखा अलग अंदाज   | शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, सीता ने पहनाई जयमाला   | राहुल गांधी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने की मुहिम में बागपत के कांग्रेस नेताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका   | बागपत में 143 वादों में चल रही मध्यस्थता की प्रक्रिया, आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर जोर   | 84 देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और टिकैत बंधुओं समेत पहुंचे दिग्गज नेता   | कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बागपत में अलर्ट, कई नेता नजरबंद; खेकड़ा में पुलिस की सघन चेकिंग   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

धनौरा सिल्वरनगर के डॉ. रवि राणा को मिला हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड

1787142545_1.jpg


बिनौली,19 अगस्त 2026 (यूटीएन)। धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा ने मनोचिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में उन्हें स्वास्थ्य एवं मनोचिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिलने की जानकारी के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, चिकित्सकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने डॉ. रवि राणा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दिल्ली स्थित होटल रेडिसन ब्लू में 16 अगस्त को नेशनल महिला एवं हेल्थ केयर चेंज मेकर समिट एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से करीब 150 डेलीगेट्स, चिकित्सकों, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे बदलावों तथा आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

समारोह में धनौरा सिल्वरनगर निवासी और माही माइंड सेंटर के डायरेक्टर डॉ. रवि राणा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने भारत में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और अधिक प्रभावी बनाने की संभावनाएं बढ़ी हैं, लेकिन इसके साथ ही इसके गलत अथवा अत्यधिक उपयोग से होने वाले संभावित नुकसान और चुनौतियों को लेकर भी चिकित्सकों एवं आम लोगों को जागरूक रहना जरूरी है।

डॉ. रवि राणा ने कार्यक्रम में चिकित्सकों और जूनियर डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी। उन्होंने कार्य के बढ़ते दबाव, तनाव और मानसिक थकान से बचने के लिए आवश्यक उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों पर मरीजों की जिम्मेदारी के साथ-साथ लंबे समय तक काम करने और लगातार मानसिक दबाव का असर पड़ सकता है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते तनाव को पहचानना और उसका उचित प्रबंधन करना आवश्यक है।

उन्होंने तनाव, अवसाद तथा अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। डॉ. राणा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में अभी भी कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।

समारोह के दौरान मनोचिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान और जागरूकता संबंधी कार्यों को देखते हुए मुख्य अतिथि एवं ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने डॉ. रवि राणा को हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. राणा ने आयोजकों और समारोह में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज के समय में स्वास्थ्य का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं, चिकित्सकों और कामकाजी लोगों से तनाव को सामान्य मानकर लगातार नजरअंदाज न करने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेने की अपील की।

डॉ. रवि राणा को मिले इस सम्मान की जानकारी क्षेत्र में पहुंचने के बाद ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि गांव के चिकित्सक का राष्ट्रीय स्तर के मंच पर सम्मानित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि डॉ. राणा भविष्य में भी मानसिक स्वास्थ्य और मनोचिकित्सा के क्षेत्र में इसी तरह लोगों को जागरूक करते रहेंगे।

इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज विपिन राणा, डॉ. सुशील वत्स, पूर्व प्रधान दीपक शर्मा, वीर सिंह प्रधान, मोनू राणा, प्रांजुल शर्मा, विनोद प्रमुख, चंद्रपाल राणा, मनोज प्रधान, योगेश राणा सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने डॉ. रवि राणा को सम्मान मिलने पर बधाई दी और इसे धनौरा सिल्वरनगर के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। डॉ. रवि राणा की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी है और उन्हें लगातार नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ