Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

बरसाना में खूनी संघर्ष मामले में अस्पताल से तीन आरोपी गिरफ्तार

1776326477_1.png


मथुरा, 16 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। आरोपियों को जिला अस्पताल से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी हुई और फायरिंग तक की नौबत आ गई। इस दौरान कई लोग घायल हुए और पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों उदय चंद्र उर्फ उदय, मेघश्याम और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

बरसाना में रास्ते के विवाद में हुई फायरिंग और खूनी संघर्ष के मामले में थाना बरसाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें 15 अप्रैल को जिला अस्पताल मथुरा से उस समय दबोचा जब ये उपचार के लिए पहुंचे हुए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और इन पर पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ