Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

बिहार के सभी जिलों बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट

1777731608_1.jpg
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि आज से 5 मई के बीच बिहार और झारखंड सहित देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बिहार, 02 मई 2026  (यूटीएन)। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। तेज हवाओं की गति सामान्यतः 50 किमी प्रति घंटा रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर यह 60 किमी प्रति घंटा से अधिक हो सकती है। शनिवार को वातावरण में नमी का स्तर 46 प्रतिशत और वायुमंडलीय दबाव 1006 हेक्टोपास्कल दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, निचले स्तर की हवाओं और वायुमंडलीय बदलाव के कारण मैदानी इलाकों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

हालांकि, 5 मई के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि आज से 5 मई के बीच बिहार और झारखंड सहित देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कैमूर में तापमान करीब 5 डिग्री गिरकर 36.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो पहले लगभग 41 डिग्री के आसपास था। रोहतास में भी तापमान में लगभग 9 डिग्री की कमी देखी गई।


पिछले 3-4 दिनों से जारी बदला हुआ मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत करीब 20 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो सकती है, हालांकि इसकी तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहने के आसार हैं। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पूरे राज्य में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी भी दी गई है।


पटना, नालंदा समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को किशनगंज और बांका सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, रक्सौल और शिवहर में तेज बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पटना, अररिया और किशनगंज जैसे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना रहा, जबकि कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहे।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ