Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

भूसे की गैरजनपदीय बिक्री पर रोक लगाने की माग, सौंपा ज्ञापन

1779277168_1.jpg
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने जिलाधिकारी के नाम सौंपी पत्र में बताया कि बाहरी जिलों एवं अन्य जनपदों के व्यापारी भारी मात्रा में पीलीभीत से भूसा खरीदकर बड़े-बड़े ट्रॉले एवं वाहनों के माध्यम से जिले के बाहर ले जा रहे हैं।

पीलीभीत,20 मई 2026  (यूटीएन)। जनपद पीलीभीत की ग्राम पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों में संचालित अस्थायी एवं स्थायी गौशालाओं में हजारों निराश्रित गोवंशों का संरक्षण एवं भरण-पोषण किया जा रहा है। इन गौशालाओं में गोवंशों के लिए भूसे की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भूसा ही उनके दैनिक चारे का प्रमुख आधार है। वर्तमान समय में गेहूं कटाई के उपरांत जिले में बड़े पैमाने पर भूसे की खरीद-बिक्री का कार्य चल रहा है।
 
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने जिलाधिकारी के नाम सौंपी पत्र में बताया कि बाहरी जिलों एवं अन्य जनपदों के व्यापारी भारी मात्रा में पीलीभीत से भूसा खरीदकर बड़े-बड़े ट्रॉले एवं वाहनों के माध्यम से जिले के बाहर ले जा रहे हैं। यह व्यापारी गांव-गांव जाकर किसानों को अधिक रकम का लालच देकर भूसे की खरीद कर रहे हैं और फिर अपने जिलों में इसे तिगुने-चौगुने दामों पर बेच रहे हैं। यदि इसी प्रकार अनियंत्रित रूप से भूसे का परिवहन जारी रहा तो आने वाले समय में जनपद पीलीभीत में भूसे की भारी कमी उत्पन्न हो सकती है, जिसका सीधा प्रभाव गौशालाओं एवं गोवंशों के भरण-पोषण पर पड़ेगा।
 
गौशालाओं से जुड़े कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने भी इस विषय में चिंता व्यक्त की है कि वर्तमान में रात के समय बड़े पैमाने पर भूसे से भरे ट्राले जिले की सीमाओं से बाहर भेजे जा रहे हैं। यह स्थिति भविष्य में गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। प्रत्येक वर्ष हिन्दू महासभा द्वारा इस विषय को प्रशासन के समक्ष उठाया जाता रहा है, जिसके बाद जिला प्रशासन सक्रिय होकर भूसे के बाहरी परिवहन पर प्रभावी रोक लगाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी संगठन जनहित एवं गोवंश संरक्षण की भावना से आपको पुनः अवगत करा रहा है ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
 
अखिल भारत हिन्दू महासभा आपसे मांग करती की जनपद पीलीभीत की सीमाओं पर स्थित सभी चौकियों एवं थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी के आदेश जारी किए जाएं,रात के समय भूसे से भरे वाहनों की सघन चेकिंग कराई जाए,बिना सक्षम अनुमति के जिले से बाहर भूसा ले जाने वाले व्यापारियों एवं वाहनों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, पकड़े गए भूसे से भरे ट्रॉले/वाहनों के भूसे को आवश्यकता अनुसार जनपद की गौशालाओं में उपलब्ध कराया जाए, जिससे गोवंशों के चारे की व्यवस्था प्रभावित न हो, संबंधित उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से सक्रिय कर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित कराई जाए।
  • 6. गौशालाओं में आगामी महीनों के लिए भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक रणनीति बनाई जाए।

पीलीभीत- स्टेट ब्यूरो, (अरुण मिश्रा) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ