Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा एवं "BAGHPAT" सिटी साइनबोर्ड का लोकार्पण

1780577688_1.jpg
जिलाधिकारी अस्मिता लाल के दिशा निर्देशन में तैयार, मोर की मनमोहक कलाकृति से सुसज्जित यह सिटी साइनबोर्ड जनपद की विशिष्ट पहचान को नई भव्यता प्रदान करेगा तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, साथ ही यह स्थल स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

बागपत,04 जून 2026 (यूटीएन)। आज जनपद बागपत को एक नया आयाम मिला, जब प्रदेश सरकार के मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने नगर पालिका परिषद् खेकड़ा क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे के कट के निकट स्थापित "BAGHPAT" सेल्फी प्वाइंट/सिटी साइनबोर्ड का लोकार्पण किया। यह आकर्षक प्रतीक-चिह्न जनपद की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, कृषि समृद्धि एवं विकास की आकांक्षाओं को प्रदर्शित करने वाला है।

माना जा रहा है कि, जिलाधिकारी अस्मिता लाल के दिशा निर्देशन में तैयार, मोर की मनमोहक कलाकृति से सुसज्जित यह सिटी साइनबोर्ड जनपद की विशिष्ट पहचान को नई भव्यता प्रदान करेगा तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।साथ ही यह स्थल स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर मवीकला टोल प्लाजा के निकट स्थापित भगवान् श्रीराम की 12 फीट ऊंची एवं लगभग 300 किग्रा लोहे से निर्मित भव्य प्रतिमा का भी प्रभारी मंत्री द्वारा विधिवत् लोकार्पण किया गया। बता दें कि, भगवान श्रीराम की मर्यादा, धर्म,साहस एवं लोककल्याण को समर्पित यह प्रतिमा भारतीय संस्कृति, आस्था और मूल्यों का प्रतीक है। परंपरा एवं नवाचार के अद्भुत संगम से निर्मित यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को सत्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि, जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में बागपत निरंतर विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं आधुनिक नवाचारों के माध्यम से नई पहचान स्थापित कर रहा है।

ऐसे प्रयास जनपद को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्रों में स्थान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं जनपद बागपत के प्रभारी चंद्र मोहन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा,  मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा एसडीएम खेकड़ा मनीष कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ