Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

भारतीय चंद्रयान-3 को मिला अंतरिक्ष विज्ञान का सर्वोच्च पुरस्कार

1779458097_1.jpg
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एआईबीए सम्मेलन में यह पुरस्कार प्राप्त किया, इसरो को यह पुरस्कार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के निकट चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए दिया गया है, जिससे चंद्रमा की हमारी समझ बेहतर करने में मदद मिली है।

नई दिल्ली, 22 मई 2026  (यूटीएन)। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। ISRO के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन को अमेरिका में प्रतिष्ठित गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अमेरिका के वैमानिकी और अंतरिक्ष वानिकी संस्थान ने गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एआईबीए सम्मेलन में यह पुरस्कार प्राप्त किया। इसरो को यह पुरस्कार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के निकट चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए दिया गया है, जिससे चंद्रमा की हमारी समझ बेहतर करने में मदद मिली है।
 
*भारतीय राजदूत ने क्या कहा?*
राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पेस विजन 2047 का जिक्र करते हुए भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान, डीप स्पेस एक्सप्लोरेशन और तेजी से बढ़ते कमर्शियल स्पेस सेक्टर की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में सरकारों, उद्योगों और रिसर्च संस्थानों के सहयोग को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। क्वात्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एआईएए द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित 2026 गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स पुरस्कार के लिए इसरो और चंद्रयान 3 टीम को बधाई।
 
*चंद्रयान-3*
23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग की थी। यह दुनिया का पहला मिशन था जिसने चंद्रमा के इस बेहद अहम और अब तक सतह स्तर पर अनछुए क्षेत्र में सफलतापूर्वक कदम रखा। मिशन ने चंद्रमा की सतह और दक्षिणी ध्रुवीय मिट्टी से जुड़े महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आंकड़े जुटाए। इन आंकड़ों से वहां मौजूद अहम रासायनिक तत्वों और संभावित संसाधनों की पुष्टि हुई, जो भविष्य में चंद्रमा पर मानव मिशनों और निर्माण गतिविधियों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। 
गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड को अंतरिक्ष विज्ञान और एस्ट्रोनॉटिक्स के क्षेत्र में एआईएए का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार महान रॉकेट वैज्ञानिक रॉबर्ट एच गोडार्ड के सम्मान में दिया जाता है, जिन्हें आधुनिक रॉकेट तकनीक का अग्रदूत माना जाता है।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ