Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया सीएम योगी का 54 वां जन्मदिन

1780660866_1.jpg
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था, आज उनका 54 वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

बड़ौत, 05 जून 2026 (यूटीएन)। नगर के आजाद नगर स्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ अमित राणा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जयकारे लगाते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की भी की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। आज उनका 54 वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नीरज शर्मा ने कहा कि, 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को भयमुक्त व उत्तम प्रदेश‌ बनाया है।

समारोह के आयोजक डॉ अमित राणा ने कहा कि, आज प्रदेश में बहन-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था का एक नया मानक स्थापित किया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी श्याम सुंदर गर्ग, अमित जैन, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मा रवि शर्मा, अमित बंसल, डॉ श्रवण भारद्वाज, राजीव शर्मा, डॉ घनश्याम, रामकुमार पांचाल, राकेश उपाध्याय, सुभाष, कुलदीप तोमर, प्रमेन्द्र तोमर आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ