Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खेकड़ा में उल्लास, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

1777993597_1.jpg


खेकड़ा,05 मई 2026  (यूटीएन)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद खेकड़ा नगर मंडल में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर पुलिस चौकी बाजार में नगर मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भव्य जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा आतिशबाजी करते हुए ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जीत का उत्सव मनाया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। 

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय, भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति, जिला मीडिया सह-प्रभारी अंकुश जैन, योगेश यादव, सागर धामा, चंद्रमोहन दहिया, दीपक शर्मा, बिट्टू धामा, सूरज धामा, रविंद्र धामा, फुरकान, सागर यादव, राहुल यादव, अमित बाल्मीकि, सागर उपाध्याय, अशोक श्रीवास्तव, मनीष उर्फ टीनू, राजेंद्र गुप्ता, डॉ प्रवीण धामा, नितिन कश्यप, पंकज कौशिक, आयुष जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ