Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

बीकानेर हाउस दिल्ली में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया पौधारोपण

1780657688_1.jpg
राजस्थान सरकार भी पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा हरियालो राजस्थान मिशन के तहत हमारी सरकार वर्षा ऋतु में बड़े स्तर पर पौधारोपण का अभियान चलाती है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने आज जयपुर में की है। 

नई दिल्ली, 05 जून 2026 (यूटीएन)। राजस्थान के मुख्य सचिव और नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्य आवासीय आयुक्त वी.श्रीनिवास ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के साथ 'हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के शुभारंभ के अवसर पर नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्वता पर जोर देते हुए कहा कि यह दिवस हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाने वाला महत्वपूर्ण दिन है।
 
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भी पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा हरियालो राजस्थान मिशन के तहत हमारी सरकार वर्षा ऋतु में बड़े स्तर पर पौधारोपण का अभियान चलाती है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने आज जयपुर में की है। 
 
आवासीय आयुक्त नवीन जैन ने इस अवसर पर कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और प्रकृति के संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ