Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में संघर्ष, चार घायल

1781103947_1.jpg


खेकड़ा,10 जून 2026 (यूटीएन)। कस्बे के मोहल्ला रामपुर में नवजात शिशु के जन्म पर बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के चार किन्नर घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मोहल्ला रामपुर के एक परिवार में पुत्र जन्म होने पर एक गुट के चार किन्नर बधाई लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के किन्नर भी वहां पहुंच गए। बधाई लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही क्षेत्र के अधिकार को लेकर विवाद में बदल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता गया और दोनों ओर से लात-घूंसे तथा डंडे चलने लगे।

 मारपीट में दोनों गुटों के चार किन्नर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली खेकड़ा प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ