Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

अवैध मिठाई फैक्ट्री पर छापा, डोडा बर्फी, सामग्री सीज

1776162347_1.png


मथुरा, 14 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक मिठाई निर्माणशाला पर छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान डोडा बर्फी सहित करीब 1.27 लाख रुपये की खाद्य सामग्री सील की। पेड़ा भी नष्ट कराया गया। विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को टीम ने जयसिंह पुरा और राजपुर बांगर समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने यहां से डोडा बर्फी और अंगूरी आटा समेत अन्य पदार्थों के चार नमूने लिए।

एक निर्माणशाला से लगभग 97 किलोग्राम डोडा बर्फी, 17 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 750 किलोग्राम चीनी, 500 किलोग्राम सूजी और 200 किलोग्राम अंगूरी आटा सील किया गया। 12 किलोग्राम दूषित पेड़ा भी नष्ट कराया है। इस सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1.27 लाख रुपये है। नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ