Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

अधिक मास में पूर्णमासी पर गोवर्धन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

1780239455_1.png
गोवर्धन पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर से भी काफी संख्या में पुलिस फोर्स मेला में लगाया गया है जो पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग के साथ साथ एकता तिराहे से डीग अड्डा दानघाटी मंदिर सौंख अड्डा जमुनवता तिराहा आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है।

गोवर्धन, 31 मई 2026 (यूटीएन)। कस्बा गोवर्धन में चल रहे अधिक मास मेले में पूर्णमासी को श्रद्धा और आस्था का ऐसा जन सैलाब उमड़ा की पूरे कस्बे में चारों तरफ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने चक्का जाम जैसी स्थिति पैदा कर दी। पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा में पूर्णमासी पर ऐसा नजारा था मानो श्रद्धालुओं की गंगा परिक्रमा में बह रही हो। तो वही जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का प्रसाद लिया जा रहा था। मानसी गंगा के किनारे उज्जवल बृज संस्था द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सेवा केंद्र बनाया गया है जहां श्रद्धालुओं को मानसी गंगा में नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम और लाकर की व्यवस्था की गई है जिससे श्रद्धालुओं का सामान और पैसा सुरक्षित रहे।

साथ ही यात्रियों के विश्राम की भी समुचित व्यवस्था की गई है। मानसी गंगा में पूर्णमासी पर स्नान कर भक्तों ने पुण्य लाभ कमाया हालांकि गंगा में नाव तो थी लेकिन अप्रिय घटनाओं से निपटने को गोताखोरों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है इसी के कारण कुछ दिन पूर्व एक युवक की भी डूबने से मौत हो गई थी। इस बार गोवर्धन पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर से भी काफी संख्या में पुलिस फोर्स मेला में लगाया गया है जो पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग के साथ साथ एकता तिराहे से डीग अड्डा दानघाटी मंदिर सौंख अड्डा जमुनवता तिराहा आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है। लेकिन मुकट मुखारबिंद मन्दिर से बिजलीघर तक कोई पुलिसकर्मी नहीं लगे हैं।

 हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ ही इतनी विकट हो गई थी कि पुलिस कर्मी मौजूद भी होते तो भी कुछ खास कर नहीं पाते क्योंकि जनसैलाब में केवल लोगों के सर ही सर नजर आ रहे थे लोगों की भीड़ का दबाव इतना था कि पैर रखने तक को जगह नहीं मिल रही थी। अधिक मास की पूर्णमासी पर उमड़े इस जन सैलाब को देखकर लग रहा है कि आने वाले गुरु पूर्णिमा मेले पर इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

मथुरा- रिपोर्टर, ( बी.एल. पांडे ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ