Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

अडींग में दरांती लेकर छत पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस ने उतारा

1775644838_02.png


मथुरा,08 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति हाथ में दरांती लेकर सुरेश मास्टर के घर की छत पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति नीचे कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतारा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद व्यक्ति को काबू में किया और छत से नीचे उतारा। जांच में सामने आया है कि व्यक्ति मानसिक रोगी है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। मुख्य बाजार में सुरेश मास्टर के घर की छत पर एक व्यक्ति चढ़ गया।

चीखने चिल्लाने के साथ नीचे कूदने की धमकी देने लगा। जब लोगों का ध्यान उसकी ओर गया तो देखा कि उसके हाथ में दरांती थी। पहले लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रोगी है।

मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ