Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग

1776321982_2.png
महत्वपूर्ण ड्यूटी जैसे जनगणना आदि में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा, जबकि कई अन्य कार्य निःशुल्क रूप से उनसे कराए जाते हैं। 

सहारनपुर,16 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से शिकायत की है।जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रमाण पत्रों का सत्यापन तो कराया गया, लेकिन विभागीय स्तर पर कई स्थानों पर गलत प्रविष्टियां दर्ज कर दी गई हैं, जिससे अनेक कार्यकत्रियों को देय भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कार्यकत्रियों का आरोप है कि जनपद में कई जगहों पर उनके कार्यों की अनदेखी की जा रही है। महत्वपूर्ण ड्यूटी जैसे जनगणना आदि में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा, जबकि कई अन्य कार्य निःशुल्क रूप से उनसे कराए जाते हैं। 

इसके अलावा वर्षों से मानदेय और अन्य भुगतानों में भी देरी की शिकायत सामने आई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभाग द्वारा कार्यकत्रियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और विरोध करने पर सेवा समाप्ति की धमकियां दी जा रही हैं। कार्यकत्रियों का कहना है कि सरकार द्वारा कार्य का बोझ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन सुविधाएं और भुगतान समय पर नहीं मिल रहे हैं।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ