Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

आने-जाने वाले वाहनों से भी जबरन पार्किंग शुल्क वसूल रहे ठेकेदार

1777113722_1.png


मथुरा, 25 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। नगर निगम के वार्ड संख्या 37 के पार्षद राजीव कुमार सिंह ने नगर निगम मथुरा वृंदावन के आयुक्त को भेजे पत्र में कहा कि भूतेश्वर जोन अंतर्गत गोकुल रेस्टोरेंट चौराहे से नरहौली चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ की पटरी, गोवर्धन चौराहा स्थित कृष्णा नगर पुलिस चौकी से भूतेश्वर तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ की पटरी, मंडी चौराहे से सौंख रोड होते हुए कृष्णा नगर चौराहे तक सड़क के दोनो तरफ की पटरी, महोली चौराहे से नये बस अड्डे की ओर जीवन ज्योति अस्पताल तक सड़क की दोनों तरफ की पटरी के अलावा विभिन्न स्थानों पर अवैध पार्किंग वसूली नियमों का सीधा उल्लंघन है। पार्षद का कहना है कि मंडी चौराहा स्थित पार्किंग स्थल के ठेकेदार शुभम एंटरप्राइजेज द्वारा न केवल निर्धारित पार्किंग स्थल के अतिरिक्त, बल्कि सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों से भी जबरन पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि नगर निगम द्वारा जारी टेंडर/निविदा के अनुसार पार्किंग शुल्क वसूली हेतु केवल निर्धारित स्थान (जैसे- निर्दिष्ट सड़क / पटरी क्षेत्र) ही तय किए गए हैं।

इन निर्धारित स्थानों के बाहर किसी भी प्रकार की वसूली पूर्णतः अवैध है। वाहनों से 50 रुपये/100 रुपये की अवैध रसीद प्रदान कर वसूली हो रही है जिसमें वाहन संख्या एवं समय का सही विवरण अंकित नहीं है तथा उस पर कटिंग/ ओवरराइटिंग भी की गई है, जो कि नियमों के स्पष्ट उल्लंघन को दर्शाता है।   नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा सड़क के दोनों और पटरियों स्थलों पर उठाई गई पार्किंग को अवैध एवं नियमों के उल्लंघन बताते हुए नगर निगम के पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है।

पार्षद का कहना है कि निर्धारित पार्किंग स्थल के अतिरिक्त सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों से भी जबरन पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है।  नगर निगम की पार्किंग उपविधि के अनुसार केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों से ही शुल्क लिया जा सकता है तथा रसीद में पूर्ण एवं सही विवरण अंकित होना अनिवार्य है। उन्होंने नगर आयुक्त से प्रकरण की तत्काल जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई (आवश्यकतानुसार ठेका निरस्तीकरण/ निलंबन) सुनिश्चित की जाए तथा अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी की है।

मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ