Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

आलू लागत 1200, दाम मिल रहे 600 रुपये

1775822474_2.png


मथुरा,10 अप्रैल 2026 (यूटीएन)।  1 क्विंटल आलू की उत्पादन लागत जहां 1000 से 1200 रुपये तक आ रही है वहीं मंडियों में किसानों को मात्र 600 या इससे कम प्रति क्विंटल के हिसाब से भाव मिल रहा है। किसानों का कहना है आलू की खेती में बुवाई से लेकर खुदाई, कोल्ड स्टोरेज तक भारी निवेश करना पड़ता है। खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं, डीजल और मजदूरी की लागत बढ़ रही है, कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। हालत यह है खेतों से आलू खरीदने वाला नहीं है, मंडियों में लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। बाहर से आने वाले मजदूर इस बार नहीं पहुंचे हैं, इससे किसानों को अधिक मजदूरी देनी पड़ रही है।

वहीं कोल्ड स्टोरेज संचालक किसानों को उधार देने से कतरा रहे हैं, इधर बाजार में उपभोक्ताओं को आलू 20 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है, इसका लाभ न तो किसानों को मिल रहा है, न उपभोक्ताओं को। किसानों का आरोप है बिचौलिया माल कमा रहे हैं। गढ़सौली निवासी किसान रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि गन्ने की तर्ज पर आलू का भी समर्थन मूल्य तय किया जाए। सरकार आलू की खरीद सुनिश्चित करे तो किसानों को उचित दाम मिल सकता है। बलदेव के इस बार बलदेव क्षेत्र में आलू का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है लेकिन बाजार में गिरते दामों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू अनुसंधान केंद्र, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की मांग की जा रही है, सरकार ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा, इसका असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ