Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स आयोजित करेगा हेल्थएक्सचेंज 2026

1775540272_1.png


जयपुर, 07 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। हेल्थकेयर क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को गति देने के लिए ‘आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स’ 27 मार्च को जयपुर में ‘हेल्थएक्सचेंज–केयर इनोवेशन समिट’ आयोजित करेगा। इस समिट में अस्पतालों, हेल्थटेक स्टार्टअप्स, निवेशकों, सरकारी प्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थानों के हितधारकों को एक मंच पर लाया जाएगा, ताकि हेल्थकेयर क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा मिल सके।

यह समिट हेल्थकेयर इनोवेशन की एक बड़ी चुनौती—बेहतरीन समाधानों और उनके अस्पतालों में वास्तविक उपयोग के बीच की दूरी—को कम करने पर केंद्रित है। इसके माध्यम से निर्णयकर्ता और समाधान प्रदाता सीधे संवाद कर सकेंगे, जिससे बातचीत को ठोस और परिणाम आधारित साझेदारी में बदला जा सकेगा।

समिट की प्रमुख खासियत 30 चयनित स्टार्टअप्स की भागीदारी होगी।, जो 50 से अधिक अस्पतालों, कॉरपोरेट्स, सरकारी प्रतिनिधियों और हेल्थकेयर लीडर्स के साथ विशेष संवाद सत्रों में  भाग  लेंगे। इससे व्यावसायिक सहयोग, पायलट प्रोजेक्ट्स और जमीनी स्तर पर समाधान लागू करने के नए अवसर बनेंगे। यह फॉर्मेट तेज निर्णय लेने और परिणाम आधारित साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हेल्थकेयर, डिजिटल बदलाव और सीएसआर से जुड़ी पहल पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा स्टार्टअप शोकेस और विशेष नेटवर्किंग सत्र भी होंगे, जहां स्टार्टअप्स, अस्पतालों और निवेशकों के बीच सीधा संवाद संभव होगा।

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट और आईआईएचएमआर फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ.पी.आर.सोडानी ने कहा कि ‘हेल्थएक्सचेंज ऐसा मंच है, जहां नवाचार को वास्तविक रूप देने के लिए हेल्थकेयर क्षेत्र के विभिन्न पक्ष एक साथ आते हैं और सार्थक सहयोग को बढ़ावा मिलता है।’

जयपुर-रिपोर्टर,(नरेंद्र आर्य) |






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ