Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

आदर्श जीवन के लिए आदर्श व नियमित दिनचर्या जरूरी: रवि शास्त्री

1777640162_1.jpg
आदर्श जीवन के लिए आदर्श दिनचर्या को अपनाएं, आगे चलकर यही नियमित दिनचर्या ही ,मनुष्य को महान एवं अनुकरणीय बनाती है।

छपरौली,01 मई 2026  (यूटीएन)। आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल बड़ौत में जून में होने वाले आवासीय संस्कार शिविर में भाग लेने का आह्वान करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों से मिलकर शिविर में आने का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर आर्यन पब्लिक स्कूल ककौर में उत्तम स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। 

सभा मंत्री रवि शास्त्री ने स्वास्थ्य के स्वर्णिम सूत्र सिखाते हुए बताया कि, आदर्श जीवन के लिए आदर्श दिनचर्या को अपनाएं। आगे चलकर यही नियमित दिनचर्या ही ,मनुष्य को महान एवं अनुकरणीय बनाती है। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए अपना बावन का सूत्र दिया। जो क्रमशः ब्रह्मचर्य, आहार, व्यायाम, निद्रा व निष्ठा के प्रतीक है। इन सब पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालकर विद्यार्थियों को समझाया कि, दुनिया में सबसे बड़ी निधि व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहना ही है। 
 
बताया कि,आवासीय शिविर का मुख्य उद्देश्य योग,प्राचीन युद्ध कौशल कला तलवार, भाला, फरसा एवं जीवन शैली को उत्तम बनाना है। इस दौरान सीताराम शरण आदर्श विद्यालय बदरखा , एमडी पब्लिक स्कूल आदर्श नगला, हलालपुर, शबगा आदि में भी जनसंपर्क किया गया।इस अवसर पर प्रबंधक सुनील आर्य, मा रणवीर सरोहा, धर्मपाल त्यागी, कपिल आर्य , प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, मा योगेंद्र सिंह, आस्था सरोहा, नरेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ