Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

36 स्थानों पर नो एंट्री: वृंदावन में सिर्फ 3900 ई-रिक्शा चलेंगे

1776156346_1.png


वृंदावन,14 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम का सहयोग भी लेगी। जाम से जूझ रहे लोगों के आक्रोश के बाद यातायात पुलिस ने नया यातायात प्लान तैयार किया है। इससे पहले सीओ यातायात आशीष कुमार ने नगर के प्रमुख मार्ग और संकरी गलियों का सर्वेक्षण किया, जिसमें 36 ऐसी संकरी गलियों को चिह्नित किया है कि इनमें ई रिक्शा एवं ऑटो का प्रवेश निषेध रहेगा। नगर में सिर्फ 3900 पंजीकृत ई रिक्शाओं पर रूट नंबर और दर सूची अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को पारदर्शी और सुरक्षित सेवा मिल सके। इसके अलावा नगर के निर्धारित सात रूटों पर ई रिक्शा की यात्री किराया और रूट से मंदिरों की दूरी की जानकारी वाले होर्डिंग एवं बैनर जगह-जगह लगाए जाएंगे। बिना पंजीकृत ई रिक्शा नगर से बाहर ई रिक्शा चला सकते हैं।

वृंदावन में नगर की एक दशक से बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने नई यातायात योजना तैयार की है। सर्वेक्षण कर 36 संकरी गलियों को ई रिक्शा मुक्त करने के लिए चेन और रस्सी लगाई जाएगी। 

नगर की सीमा में सिर्फ पंजीकृत ई रिक्शा संचालित किए जाएंगे। बिना पंजीकृत ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ यातायात आशीष कुमार ने बताया कि यातायात योजना को लेकर नगर निगम से वार्ता की जा रही है। सात दिन में यातायात योजना सख्ती से लागू होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि कोई ई-रिक्शा चालक तय दर से अधिक किराया मांगता है, तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से करें।

मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ