नई दिल्ली, 03 फरवरी 2026 (UTN)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामे के बीच विपक्षी सांसदों के टेबल पर चढ़ने और आसन की ओर पेपर फेंकने के मामले में स्पीक ओम बिरला ने सख्त एक्शन लिया है. सांसदों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पीकर ने 7 सांसदों के संसद के शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया है. ये सभी सांसद शेष बजट सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. cउन्हें सदन में कागज उछालने और आसन की अवमानना करने के मामले में मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित किया गया. इससे पहले टेबल पर चढ़े सांसदों के सवाल पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि राहुल गांधी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, सरकार उन्हें रोक रही है.
उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार के पास हिम्मत है तो सांसदों को निलंबित करके दिखाए. कांग्रेस के सारे ही नहीं बल्कि पूरे विपक्ष के सांसदों को निलंबित करके दिखाए.
*सदन में क्या कार्रवाई हुई?*
छह विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की गई। इन सभी को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है।
लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
*पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए ये सांसद*
अमरिंदर सिंह
किरण रेड्डी
राजा वड़िग
मणिकम टैगौर
गुरजीत औजला
हिबी इडेन.
*राहुल गांधी को बोलने से रोकने पर बढ़ा विवाद*
कार्यवाही के दौरान पीठासीन अधिकारी ने राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद अगले वक्ताओं के नाम पुकारे। इस पर विपक्षी दलों ने विरोध जताया। समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने भी बोलने से इनकार कर दिया। इससे सदन में तनाव और बढ़ गया।
विपक्षी सांसद विरोध जताते हुए सदन के वेल में पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी की और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले। हंगामा इतना बढ़ गया कि कार्यवाही चलाना मुश्किल हो गया। बार-बार अपील के बावजूद व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद उन सभी पर कार्रवाई की गई। फिलहाल संसद का सत्र बुधवार तक के लिए स्थगति कर दिया गया है।
विशेष संवाददाता, (प्रदीप जैन)।


