Sunday, February 8, 2026

National

spot_img

विश्व हिन्दू महासंघ दिल्ली में दिल्ली में आयोजित करेगा भव्य सनातन हिन्दू महोत्सव

नई दिल्ली, 02 फरवरी2026 (UTN)। सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रचेतना के संरक्षण और व्यापक जागरण के उद्देश्य से विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भव्य “सनातन हिन्दू महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर देशभर के साधु-संतों, धर्माचार्यों, सामाजिक संगठनों एवं सनातन धर्मप्रेमी नागरिकों में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी ने बताया कि यह महोत्सव सनातन परंपरा, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन किसी भी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्रबोध के संरक्षण एवं जागरण के लिए समर्पित है।
महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी ने बताया कि इस महोत्सव को अखिल भारतीय स्तर के प्रतिष्ठित संत-महात्माओं तथा देश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों का सान्निध्य प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और प्रभाव और भी अधिक बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख संत-महात्माओं का सान्निध्य भी मिलेगा जिसमें प्रमुख रूप अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परम पूज्य महंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज,आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अनंत विभूषित बालकानन्द गिरि जी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जैसे महान संतों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा, जो सनातन धर्म के विचार और चेतना को नई दिशा प्रदान करेगा। महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी के अनुसार, यह सनातन हिन्दू महोत्सव युवाओं को उनकी संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा तथा समाज में सकारात्मक चेतना, एकता और सनातन मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाएगा।
विशेष संवाददाता, (प्रदीप जैन)।

International

RELATED ARTICLES