Tuesday, February 17, 2026

National

spot_img

आज हम अमेरिका और पश्चिमी देशों से ज्यादा लोकोमोटिव बना रहे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुर को नगरकोइल, तिरुचिरापल्ली, बंगलूरू और मुंबई से जोड़ेंगी।

नई दिल्ली, 17 जनवरी 2026 (यूटीएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बंगाल दौरे पर पहुंचे। कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले बंगाल के मालदा पहुंचे, जहां उन्होंने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में बच्चों और लोको पायलटों से भी मुलाकात की और उनसे बातें कीं। इसके बाद पीएम मोदी ने मालदा में चार अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
*मालदा में जनसभा को किया संबोधित*
पीएम मोदी ने मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा को असम में मां कामाख्या के मंदिर से जोड़ रही है। रेलवे आज आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रहा है। रेलों का विद्युतीकरण हो रहा है और नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है। बंगाल को आज चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिली हैं। इन ट्रेनों से बंगाल की दक्षिण और उत्तर भारत से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इनसे लोगों का सफर और आसान बनेगा। आज भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो रही हैं। भारत के इंजन, रेल के डिब्बे, भारत के मेट्रो कोच, ये सब भारत की तकनीक की पहचान बन रहे हैं। आज हम अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से ज्यादा लोकोमोटिव बना रहे हैं।
*बंगाल को पीएम मोदी की हजारों करोड़ रुपये की सौगात*
पीएम मोदी ने चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुर को नगरकोइल, तिरुचिरापल्ली, बंगलूरू और मुंबई से जोड़ेंगी। इसके बाद पीएम मोदी मालदा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये विकास परियोजनाएं 3250 करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं। जिनमें बालुरघाट से हिली के बीच नई रेल लाइन का निर्माण, न्यू जलपाईगुड़ी में फ्रेट मेंटिनेंश सुविधा केंद्र की शुरुआत, सिलीगुड़ी लोको शेड का आधुनिकीकरण, वंदे भारत मेंटिनेंस केंद्र का आधुनिकीकरण का काम शामिल है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये विकास परियोजनाएं पीएम मोदी का बंगाल के लिए उपहार है और इन परियोजनाओं से राज्य को आईटी हब बनाने में मदद मिलेगी। 
*वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से यात्रियों को मिलेगा शानदार, आरामदायक यात्रा का अनुभव*
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी के बीच संचालित होगी, जो पूर्वी भारत को उत्तर पूर्वी भारत से जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर है। अभी जो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, वो दिन में यात्रा के लिए हैं, और उनमें बैठकर यात्रा करने की ही सुविधा उपलब्ध है और उनमें लंबी दूरी की यात्रा थोड़ी मुश्किल है। अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में रात में यात्रा की सुविधा दी गई है, जिसमें यात्री आराम से लेटकर यात्रा कर सकेंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से हावड़ा और गुवाहाटी के बीच की यात्रा में अभी करीब 17 घंटे का समय लगता है, जो अब घटकर 14 घंटे रह जाएगा। 
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 आधुनिक कोच हैं, जिनमें कुल 1128 यात्री सफर कर सकते हैं। इन कोच में एयरोडायनामिक्स डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हवा का दबाव कम पड़ेगा और लोगों को आरामदायक और शांत यात्रा का अनुभव होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन दूसरी गाड़ियों से 10-20 फीसदी कम रहता है।
रेलगाड़ी के हर पहिये पर लगी ट्रैक्शन मोटर एक सुरक्षित सफर की गारंटी होती है। यही वह तकनीक है, जिससे गाड़ी बिना किसी देरी के स्पीड पकड़ लेती है। अगर आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़े, तो भी यह गाड़ी बिना ट्रैक छोड़े तुरंत रुक जाती है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन के पहियों में भी ट्रैक्शन मोटर लगी होती है। इसी के चलते मेट्रो चंद सेकेंड में रफ्तार पकड़ लेती है, तो दूसरी ओर वह तेज गति में होने के बावजूद तुरंत रुक भी जाती है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। ट्रेन में आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे ट्रेन में झटके और कंपन कम होगी और यात्री आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।

International

RELATED ARTICLES