Thursday, January 15, 2026

National

spot_img

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच पीएम मोदी से मिले आदित्यनाथ योगी

मीटिंग करीब एक घंटे तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार, विकास योजनाओं की प्रगति और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन मंथन हुआ. 

नई दिल्ली, 5 जनवरी 2026 (यूटीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और 2027 के चुनाव रोडमैप को लेकर चर्चाएं गर्म हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अहम दौरे पर पहुंचे हैं. वे सुबह करीब 11:30 बजे दिल्ली पहुंचे और सीधे प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मीटिंग करीब एक घंटे तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार, विकास योजनाओं की प्रगति और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन मंथन हुआ. 
सीएम के साथ यूपी के दोनों डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरे को राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं. पंकच चौधरी के रूप में ओबीसी समाज से राज्य का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने शुरुआत कर दी है. माना जा रहा है कि फेरबदल में कुछ नए चेहरों की एंट्री हो सकती है. जितिन प्रसाद को केंद्र में मंत्री बनाने के अलावा भी योगी मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं. 2027 में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपने सारे समीकरण दुरुस्त करने में जुटी है. 
योगी मंत्रिमंडल में इस वक्त 54 मंत्री हैं. राज्य में विधायकों की संख्या से हिसाब से अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं. मंत्रिमंडल के विस्तार में पार्टी जाति से लेकर क्षेत्र के सारे समीकरण साधने की कोशिश करेगी.
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।

International

RELATED ARTICLES